जनमत हिन्दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देश पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में कटनी में महिला आरक्षण बिल अधिनियम लागू करो अभी करो अभियान की शुरुआत की गई। कांग्रेस नेत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड से महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्ट कार्ड भेजकर महिलाओ द्वारा आरक्षण वर्तमान की 543 लोकसभा सीटों में लागू करने की मांग की जा रही है। शनिवार को मुख्य डाक घर के समक्ष महिलाओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई। सभी महिलाओं ने पोस्टकार्ड में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करो, अभी करो, एसटी, एस सी, ओबीसी, वर्ग की महिलाओं को आरक्षण में तत्काल शामिल किए जाने की मांग शामिल है। महिला कांग्रेस ने बताया कि देश की भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल लाकर देश की महिलाओं के साथ धोखा करने का काम किया है, देश में एक भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो चुका है। जिसे भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम बिल का नाम देकर लाया था जो कि परिसीमन बिल पर मुखौटा था। सरकार के झूंठ को महिला कांग्रेस देश भर में बेनकाब करेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अजय खटिक, अजय जसवानी, माया चौधरी, मीनाक्षी वल्लवी, हेमा शर्मा, मुमताज बानो, मनीषा सोलंकी, नीरा सोनी, रेणुका मीरा सिंह सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कटनी में महिलाओं हक के लिए सड़क पर कांग्रेस: महिला आरक्षण बिल लागू करने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड, कांग्रेस नेत्री सौम्या के नेतृत्व में अभियान शुरू































































































Leave a Reply