जनमत हिन्दी। कटनी शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की वारदातों से शहर में दहशत का महौल है। रंगनाथ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चार युवकों ने एक युवक को घेरकर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वारदात उस समय हुई जब युवक आस्था प्लाजा स्थित निजी संस्थान से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने चाकू से हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।जानकारी के अनुसार अनुराग दुबे उर्फ भूरा जुलहा आस्था प्लाजा में कार्यरत है। रविवार देर रात करीब 11 बजे वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया। अनुराग दुबे ने बताया कि आयुष गर्ग, आंशू बड़गैया और उसके दो अन्य साथियों ने उसे अचानक घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, चारों आरोपियों ने उस पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए अनुराग को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़ित अनुराग दुबे के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गौरतलब है कि रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में इस हमले से कुछ घंटे रविवार दोपहर को मंगलनगर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू मार दी गई थी। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन लगातार हो रही चाकूबाजी की वारदातों से शहर में दहशत का महौल है। चाकूबाजी की वारदातों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैखोफ बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। लगातार बढ़ रहे हिंसक अपराधों से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालिया निशान लगने के साथ ही पुलिस के वजूद को संकट में ला दिया है।
सड़कों पर खून, शहर में खौफ: कटनी में चाकूबाजी की वारदातों ने बिगाड़ा सुरक्षा का माहौल, 24 घंटे में दूसरी वारदात



































































































Leave a Reply