जमानत पर छूटते ही फिर करते थे चोरी: निगरानी बदमाश समेत पांच आरोपियों को आरोपी जीआरपी ने दबोचा, तीन वारदातों का हुआ खुलासा

जनमत हिन्दी। कटनी रेलवे पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय एक बड़े अंतराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए ?10.30 लाख से अधिक के सोने के जेवरात और नगदी बरामद की है। इस सफलता की जानकारी गुरुवार को कटनी जीआरपी थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर, सुंदर सिंह कनेश ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत रेलवे पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाड़ा, राहुल ठाकुर और हर्ष खगार शामिल हैं। एसपी रेल सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने कटनी रेल पुलिस थाने में दर्ज तीन अलग-अलग बड़ी चोरियों की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक सोने का हार, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की बाली बरामद की है। बरामद जेवरातों की कुल कीमत ?10,30,848 आंकी गई है। यह पूरा मशरूका जीआरपी थाना कटनी में दर्ज अपराध क्रमांक 704/2026, अपराध क्रमांक 649/2026 और अपराध क्रमांक 679/2026 के तहत बरामद किया गया है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार काफी गहरे हैं। पकड़े गए आरोपियों में से दो मुख्य आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये दोनों आरोपी थाना कटनी के रिकॉर्ड में पहले से ही ‘निगरानी बदमाशÓ के रूप में दर्ज हैं, जो लगातार जमानत पर बाहर आकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। रेल पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। पुलिस द्वारा सभी को कटनी न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *