रमजान के बाद ईद की रौनक: अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाई गई ईद, भाईचारे का दिया संदेश

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में माह-ए-रमजान के 30 दिनों के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। शहर का मुख्य आयोजन ईदगाह में हुआ। यहां पर ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ कतारों में खड़े होकर इबादत की। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया और विशेष दुआएं की गईं। इबादत के बाद शहर इमाम ने मुल्क की तरक्की, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि ईद का यह पर्व हमें आपसी प्रेम और मोहब्बत का संदेश देता है। दुआ में विशेष रूप से सभी धर्मों के लोगों के बीच प्रेम और देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। ईदगाह के अलावा जिले के ग्रामीण अंचलों और शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज के वक्त काफी रौनक रही। रमजान के दौरान तरावीह और कठिन रोजों की इबादत पूरी करने के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारकÓ कहा और अमन का पैगाम साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *