जनमत हिन्दी। लायंस क्लब कटनी रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह आज अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन अनिल अग्रवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे। शपथ अधिकारी के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सत्येंद्र शर्मा ने वर्ष 2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एनके जैन रहे। शपथ ग्रहण समारोह में लायन साधना अग्रवाल ने अध्यक्ष, लायन भारती चौधरी ने सचिव तथा लायन हंसा खंडेलवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्शों पर चलने, समाज के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि लायन अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है और सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। शपथ अधिकारी लायन सत्येंद्र शर्मा ने नई टीम को बधाई देते हुए सेवा कार्यों को नई उंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि लायन एनके जैन ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में लायन सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई ऊर्जा, नया नेतृत्व: सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ लायंस क्लब कटनी रॉयल की नई टीम ने संभाली कमान






























































































Leave a Reply