अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस: बच्ची की मौत, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में बंजारी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और दुर्घटनास्थल पर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य जारी
दुर्घटनाग्रस्त बस रज़ा बस सर्विस की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *