जनमत हिन्दी। कटनी यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने खिरहनी ओवरब्रिज अंडरपास और बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई में कुल 12,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को ओवरब्रिज और अंडरपास की सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समझाइश भी दी गई।थाना यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
यातायात बाधित करना पड़ा महंगा: नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 25 चालकों पर कार्रवाई, साढ़े 12 हजार रुपए जुर्माना

































































































Leave a Reply