जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को तखला-टिकरिया पहुंचकर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क, बिजली और पानी सहित सभी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में शेष बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि भूखंड आवंटित हो चुके उद्यमियों को जल्द आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और वे अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का काम शुरू कर सकें।नवीन औद्योगिक क्षेत्र 19.52 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। यहां कुल 89 भूखंड तैयार किए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। बड़ी संख्या में भूखंडों के आवंटन से क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं बढ़ी हैं और आने वाले समय में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का रास्ता तैयार हुआ है।औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, विद्युत सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से आवंटित भूखंडों पर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ज्योति सिंह ने कलेक्टर को विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में विद्युतीकरण और लाइट फिटिंग का कार्य तेजी से जारी है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाना है।कलेक्टर आशीष तिवारी ने मौके पर विकास कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की समय-सीमा और शेष आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ज्योति सिंह मौजूद रहीं।
औद्योगिक क्षेत्र में विकसित कि जा रही सुविधाएं: 90 फीसदी भूखंड आवंटित, विकास कार्यों का कलेक्टर ने लिया जायजा

































































































Leave a Reply