जनमत हिन्दी। अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कटनी नगर पालिक निगम ने कार्रवाई की है। बिना फायर एनओसी (NOC) और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में 16 प्रमुख संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रत्येक संस्थान पर 65-65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।शहर के कई अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन स्थानों पर हर दिन बड़ी संख्या में मरीज, विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित निकासी, अग्निशमन उपकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं होना जरूरी है।नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नगर निगम ने नोटिस जारी करने के साथ आर्थिक दंड लगाया है।कटनी में इससे पहले जिला अस्पताल, डीएचई स्कूल और फैक्ट्रियों में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच और जवाबदेही तय करने की जरूरत सामने आई है।नोटिस और जुर्माने के साथ संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी: नगर निगम ने 16 संस्थानों को जारी किया नोटिस, 65-65 हजार का जुर्माना भी लगाया

































































































Leave a Reply