जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के मीडिया प्रभारी एवं लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देने वाले श्री आशुतोष शुक्ला के असमय निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। रविवार को निकली उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा संगठन की ओर से श्री रामरतन पायल, श्री रवि खरे, श्री सुनील उपाध्याय, श्री अम्बरीष वर्मा, श्री मृदुल मिश्रा, श्री पावस जैन एवं श्री कौशलेश मिश्रा ने पार्टी का ध्वज समर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आशुतोष शुक्ला की अंतिम यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकार, समाजसेवी श्री यश पाठक सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि आशुतोष शुक्ला ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध सदैव स्मरण किए जाएंगे।
भाजपा परिवार एवं उपस्थित जनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
पार्टी ध्वज में लिपटी अंतिम विदाई: आशुतोष शुक्ला को भाजपा नेताओं, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले में शोक की लहर


































































































Leave a Reply