स्कूल में विशेष भोज: कलेक्टर, विधायक, महापौर ने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन, छात्रों से किया गया संवाद

जनमत हिन्दी। कटनी शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड पहुंच कर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और कलेक्टर आशीष तिवारी ने पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-पनीर की सब्जी, पुलाव, अचार, पापड़, सलाद, बूंदी का लड्डू और चावल की खीर परोसी गई। विशेष भोज के बाद कलेक्टर ने छात्रों से संवाद किया। उनके गांवों का नाम और समस्याएं पूंछी। जिस पर छात्रों ने अच्छी पढ़ाई होने की बात बताई और कहा उन्हें कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और छात्रों को पढ़ाई में कठोर परिश्रम करने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद और डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार नगर अजीत तिवारी, तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *