जनमत हिन्दी। कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र में झपट्टा मारकर मोबाइल की लूट करने वाले आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सो मोबाइल और नकदी रूपए बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उमरियापान थाने में दुर्गावती पटेल ने 9 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शाम लगभग साढ़े पांच बजे उमरियापान के साप्ताहिक बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात बदमाश ने तेजी झपट्टा मारकर उसके हाथ में रखी पॉलीथिन छीनकर भाग गया। पॉलीथिन में एक मोबाइल और लगभग 9 हजार रूपए रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गूढ़ा निवासी धनेंद्र लोनी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पॉलीथिन छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल और नकदी रूपए बरामद कर लिए हैं। कार्रवाई में उमरियापान थाना प्रभारी एसआई महेन्द्र जायसवाल, एसआई भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला, साइबर सेल स्टाफ की भूमिका रही।
कटनी में लूट का खुलसा: झपट्टा मारकर लेकर भागा था रूपए और मोबाइल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा



































































































Leave a Reply