विजयराघवगढ़ को 40 करोड़ की बड़ी सौगात: दो हाईलेवल पुल और सड़क को मिली मंजूरी, विधायक के प्रयासों को मिली सफलता

जनमत हिन्दी। मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश शासन द्वारा रखें गए अनुपूरक बजट में विधायक संजय पाठक के प्रयासों से कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा को लगभग 40 करोड़ के दो उच्च स्तरीय पुलों सहित संपर्क मार्ग की सौगात मिली है। जानकारी के अनुसार भैंसवाही, घूंसुर को कांटी क्षेत्र से जोड़ने के लिए कटनी नदी पर ग्राम घुंसुर से ग्राम मोहास के बीच उच्च स्तरीय पुल के साथ ही 3 किलोमीटर की सड़क का निर्माण के साथ ही महानदी पर ग्राम बकेली से ग्राम गुड़ेहा, पिपरा को जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय पुल के साथ ही 8.5 किलोमीटर की सड़क निर्माण की स्वीकृति अनुपूरक बजट में प्राप्त हुई है। इन पुलों के निर्माण के बाद किसानों और क्षेत्र वासियों को नदी के कारण अधिक दूरी तय करने में लगने वाला समय के साथ ईंधन की बचत होगी। विधायक ने मई माह में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए पत्र के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कटनी और महानदी पर पुलों और पुलों को गांवों से जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए थे उन सभी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए तत्काल स्वीकृति दी गई थी अब अनुपूरक बजट में लगभग 40 करोड़ की लागत वाले कार्यों को बजटीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धी पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के विजन को पूरा करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से क्षेत्र विकास के लिए जो भी मांगा गया है वह मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *