सड़क पर लगा दिए ट्रांसफार्मर: निजी बिल्डिंग को कनेक्शन के लिए 20 फीट तक सड़क पर कब्जा, पार्षद ने शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल  ने नगर निगम आयुक्त को शिकायत कर बताया है कि विद्युत विभाग द्वारा बरगवां रोड पर अवैध कब्जा कर ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि विद्युत विभाग द्वारा बरगवंा में एलआईसी बिल्डिंग के आगे, शारदा फर्नीचर के सामने नियम नवनिर्मित मल्टी बिल्डिंगों में 4 से 5 विद्युत ट्रांसफार्मर और इलैट्रिफिकेशन कार्य कर रोड पर लगभग 20 फुट का कब्जा करवाया गया है, जबकि ट्रांसफार्मर के लिए जगह उपलब्ध कराना डेवलपर या मालिक की जिम्मेदारी होती है बिल्डर को विद्युत कनेक्शन गलत तरीके से देते हुए ट्रांसफार्मर मल्टी बिल्डिंग के पास सड़क पर स्थापित किया गया है। सड़क पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर नगर निगम की भूमि अतिक्रमण किया गया है। शिकायत में मांग की गई है कि संबंधित सड़क पर लगे हुए नियम विरूद्ध 4 से 5 विद्युत ट्रांसफार्मरों को हटाया जाए और नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। एक ओर जहां नगर निगम अवैध निर्माण हटा रही है, तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम सड़क पर कब्जा नहीं रोक पा रही है। बिजली विभाग ने निजी मल्टी बिल्डिंग के सामने सड़क पर लगभग 20 फीट कब्जा कर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिसे नगर निगम द्वारा नहीं हटाया जा रहा है।  सड़क पर लगभग 20 फीट कब्जा कर लगाए गए ट्रांसफार्मर से आवागमन में परेशानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *