कटनी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: नसरवान बाणा में बनाई गईं दुकानों को तोड़ा, नगर निगम ने की कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम क्षेत्र के गजानन कॉम्प्लेक्स के पास स्थित नसरवान बाणा में अवैध रूप से निर्मित दुकानों के खिलाफ बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से निर्माणाधीन और अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अतिक्रमण विरोधी अमला बड़ी संख्या में मौजूद रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित दुकानों का निर्माण बिना वैधानिक अनुमति के किया गया था, जिसके कारण उन्हें अवैध घोषित किया गया। कार्रवाई से पहले सभी संबंधित दुकान संचालकों और निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *