जनमत हिन्दी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण में कटनी जिले ने एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य शासन द्वारा जून माह की जारी ग्रेडिंग में कटनी जिले ने प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान प्राप्त करते हुए 83.51 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है। इसके साथ ही कटनी प्रदेश के अग्रणी टॉप-10 जिलों में शामिल हो गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के नियमित अनुश्रवण, विभागवार समीक्षा और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिए जाने का सकारात्मक परिणाम जिले की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। जून माह के दौरान जिले में प्राप्त 10 हजार 265 शिकायतों के निराकरण में 49.47 वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए जिले ने कुल 83.51 वेटेज स्कोर अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के फलस्वरूप कटनी जिला पिछले लगभग 18 माह से लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी स्थान बनाए हुए है। कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आमजन के बीच विश्वास का माध्यम है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समय-सीमा में करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि शिकायतों के निराकरण में निष्पक्षता और पारदर्शिता दिखनी चाहिए।
कटनी को मिली ए ग्रेड की उपलब्धि: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन रैंकिंग में छठवां स्थान, कलेक्टर की मॉनिटरिंग लाई रंग



































































































Leave a Reply