श्रद्धा, सेवा और संस्कार का महापर्व: अखंड ज्योति प्रज्वलित होते ही शुरू हुआ भगवान श्री झूलेलाल चालीहां महोत्सव, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनमत हिन्दी। भगवान श्री झूलेलाल चालीहां महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कटनी के सिंधी समाज द्वारा अपार उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज मंगलवार 14 जुलाई से झूलेलाल चालीहां महोत्सव समिति द्वारा गुरूनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 11 बजे झूलेलाल मंदिर में गणमान्य नागरिकों तथा श्रद्धालुओं की उपस्थति में पंडित दिनेश शर्मा द्वारा पूज्य बहराणे साहिब की पूजा अर्चना, पल्लव आरती व भजन कीर्तन के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के साथ ही व्रतधारियों का संकल्प बंधन से व्रतों की शुरूआत के साथ चालीहां महोत्सव का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया। समाज सेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि चालिहा महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ- साथ बल्कि करुणा ,मानव सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है इस अवसर पर मंदिर मैं गीत संगीत का आयोजन किया गय एवं जानकारी देते हुए बताया गया कि इस 40 दिवसीय चालीहां महोत्सव में प्रतिदिन दिन बंधु भंडारा व धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम व सुबह शाम भजन कीर्तन, आरती, पल्लव आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। आज झूलेलाल चालीहां महोत्सव के शुभारंभ पर सर्व श्री त्रिलोकचंद्र भोजवानी, मोहन बत्रा,महेश बहलानी,अमर चेतवानी, नेवंद खूबचंदानी, हरीश बहलानी, अशोक आहूजा,नानकराम खूबचंदानी,सुरेश गांधी,पंकज आहुजा,राजकुमार खियानी पा. गोविंद चावला, सुभाष गेलानी, सतराम सुंदरानी, संजय खूबचंदानी,बलराम हासानी,अशोक बजाज,कालू तनवानी ,अजीत केसवानी,कमल हसिजा,रौनक खूबचंदानी,पंडित जुगल किशोर पांडे,अमृत तनवानी हरीश भोजवानी ,बालचंद तनवानी,महेश रावलानी एवं अनेक गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *