जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को बताई। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, नाली, राजस्व और अतिक्रमण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने सभी आवेदकों की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर निराकरण के निर्देश दिए। महापौर ने शहरवासियों से कहा कि वे प्रत्येक मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जा सकता है नगर निगम नागरिकों को बेहतर और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जवाबदेह प्रशासन ही हमारी प्रतिबद्धता: महापौर ने सुनी शहरवासियों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश






























































































Leave a Reply