जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन ही नहीं किया, बल्कि विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद भी किया। उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महाविद्यालय भवन, विभिन्न कक्षाओं, पुस्तकालय, इग्नू अध्ययन केंद्र, सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना है। कलेक्टर ने महाविद्यालय परिसर में लगभग 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली आधुनिक ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन इकाई को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नक्षत्र वाटिका के समीप औषधीय, वनस्पति और अध्ययन-अध्यापन में उपयोगी पौधों की विशेष रोपणी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रोपणी विद्यार्थियों के लिए प्रकृति आधारित अध्ययन का जीवंत प्रयोगशाला स्वरूप बनेगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय आधारित प्रश्न पूछे और उनकी तैयारी का स्तर जाना। पन्ना जिले के रेपुरा निवासी छात्र करण चौधरी ने बताया कि छात्रावास में रहने के कारण ई-लाइब्रेरी की सुविधा उसके लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है और अब अध्ययन सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता। वहीं बहोरीबंद निवासी नीरज चौधरी ने कहा कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से कठिन विषयों की जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे पढ़ाई अधिक प्रभावी हो गई है। विद्यार्थियों के अनुभव सुनकर कलेक्टर ने ई-लाइब्रेरी को ज्ञान का आधुनिक केंद्र बताते हुए इसकी सराहना की। कलेक्टर ने ग्राम जुहला की छात्रा राधा कोरी से भारतीय रिजर्व बैंक एवं अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे। राधा ने सभी प्रश्नों के सटीक, तार्किक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिया।
प्रश्न पूछे, जवाब सुने और बढ़ाया हौसला: कलेक्टर ने किया कॉलेज का निरीक्षण, आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाओं पर जोर



































































































Leave a Reply