जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र घंटाघर बाजार में एक किराना व्यापारी से डंडे के दम पर अवैध वसूली करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दुबे कॉलोनी निवासी ईश्वर लाल गेई की घंटाघर में रामचंद्र एण्ड संस के नाम से किराना दुकान है। बीती 29 जून की रात को क्षेत्र के दो बदमाश छोटू निषाद और शिब्बू शाण्डिल्य उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने व्यापारी से शराब पीने के लिए जबरन पैसों की मांग की। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना से नाराज व्यापारी संघ ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी अपने ठिकानों से फरार थे। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी जुहला बायपास स्थित अमन ढाबा के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी गांधी गंज निवासी छोटू उर्फ गिरधारी निषाद और अशोक कॉलोनी निवासी शुभम उर्फ शिब्बू शाण्डिल्य है। पुलिस कहना है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस का एक्शन: व्यापारी को धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, भागने के फिराक में थे आरोपी



































































































Leave a Reply