एमजीएम हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर: निःशुल्क जांच, विशेषज्ञों की सलाह और मिला आयुष्मान योजना का लाभ

जनमत हिन्दी। कटनी के एमजीएम हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले और आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर के दौरान सैकड़ों मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार निःशुल्क रक्त जांच और गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच भी की गई।
शिविर में महिला और प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मुख, ओरल कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रोगों की रोकथाम, समय पर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एमजीएम हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना और आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। अस्पताल भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *