विद्यार्थी परिषद ने जताया भरोसा: सृजन चौदहा को फिर मिला नगर सह मंत्री का दायित्व, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

जनमत हिन्दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कटनी में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस अवसर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें सृजन चौदहा को दोबारा नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर परिषद कार्यकर्ताओं छात्र समुदाय ने हर्ष व्यक्त किया है। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि अभाविप देश के युवाओं की आवाज़ बनकर शिक्षा, छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रही है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में परिषद निरंतर छात्र शक्ति को संगठित कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे रही है। दायित्व मिलने पर सृजन चौदहा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्र हितों की रक्षा और संगठन विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण, जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *