जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास डायल 100 के आरक्षक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़कर पैदल शहर में घुमाया गया। पुलिस ने बताया कि 22 जून की देर रात कोतवाली थाने के डायल 112 में तैनात आरक्षक के ऊपर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस दौरान आरक्षक के साथ सरेआम बदमाशों ने मारपीट भी की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर जा रहे डायल 112 के आरक्षक के साथ इस तरह सरेआम मारपीट करते हुए बदमाशों ने पुलिस को सीधे तौर पर चुनौती दे दी थी। मारपीट की घटना का वीडियो जब सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। आरोप तो यह भी लगने लगे कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। लोगों को कहना था कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे और उनकी टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाई और आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों को सबक सिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। तीनों बदमाशों के पास से घातक चाकू भी बरामद की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण करने के लिए शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान थाने से अस्पताल तक बेड़ियों में जकड़े बदमाश हाथ जोड़ लगातार यही दुहाई देते रहे की अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है। गौरतलब है कि ड्यूटी पर तैनात डायल 112 के एक कांस्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।
हमलावर युवकों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा: आरक्षक से की थी मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे थे सवाल



































































































Leave a Reply