जनमत हिन्दी। विश्व योग दिवस के अवसर पर साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा जिला जेल में पहली बार महिला बंदियों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल की जिला जेल प्रशासन ने सराहना करते हुए इसे महिला बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया है। शिविर का आयोजन 21 जून तक किया जा रहा है, जिसमें महिला बंदियों को योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, जेल प्रहरी अरविंद कुमार, शिक्षिका दीप्ती श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम ने बताया कि महिला बंदियों के बीच स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविर का आयोजन किया गया है।
साध्वी जन कल्याण समिति की पहल: जेल में गूंजा योग का संदेश, महिला कैदियों को दी गई बेहतर जीवनशैली की सीख



































































































Leave a Reply