पुलिस को देख बोलोरो छोड़ भागे बदमाश: तीन लाख रुपए की 540 लीटर शराब जब्त, वाहन मालिक पर एफआईआर

जनमत हिन्दी। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र से शराब का अवैध रूप से परिवहन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काफी मात्रा में शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने एक बोलेरा वाहन को जब्त किया है, इसी वाहन में शराब रखी हुई थी। जब्त किए गए वाहन की कीमत करीब दस लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि शराब की अवैध तस्करी कर रहे बोलेरो में सवार बदमाशा पुलिस को देखकर अंधेरा को फायदा उठाकर भाग गए हैं। पुलिस ने टीम ने बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटा ली है। आरोपी बोलेरो वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्दी आरोपी को पकड़ा जाएगा। जिसके बाद इस बात का खुलासा होगा कि शराब कहां से लाई गई थी और अवैध तस्करी कर कहां भेजी जा रही थी। पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 17 जून 2026 को कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग और गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध रूप से तेज गति से गली नंबर 9, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को संदेह होने पर वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया । पुलिस बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर रखे 60 कार्टून शराब मिली। जिसमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला और पांच कार्टून देशी सफेद शराब पाई गई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी। विधि अनुसार नमूने अलग कर शेष शराब को सीलबंद किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 540 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई। वाहन की जांच के दौरान पता चला है कि वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर दर्ज है। मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 55 पेटी लाल मसाला शराब, 5 पेटी प्लेन देशी शराब जब्त कर ली गई है। 60 पेटी शराब की कीमत करीब तीन लाख रूपए है। वहीं जब्त की गई बोलेरो की कीमत करीब दस लाख रूपए है। पुलिस का कहना है कि वाहन और शराब मिलाकर कुल जब्त 13 लाख रूपए की आंकी गई है। कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, एएसआई श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा और अन्य स्टॉफ की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *