जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा ओवरब्रिज के पास रविवार को हुए बस और हाइवा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। सोमवार की दोपहर को एक और बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ थाने के खरखरी गांव के रहने वाले 65 साल के देवीदीन रजक रविवार को हुए इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन सिहोरा के पास पहुंचने के दौरान रास्ते में ही वे जिंदगी की जंग हार गए। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें विजरयराघवगढ़ निवासी 30 वर्षीय किशन कोल, झिरिया निवासी 26 वर्षीय नीलम प्रजापति, विजयराघवगढ़ निवासी 30 वर्षीय राजू चौधरी और खरखरी गांव निवासी 65 वर्षीय देवीदीन रजक का नाम शामिल है।वहीं सोमवार को सांसद वीडी शर्मा और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पाठक हादसा स्थल पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि हादसा क्यों हुआ। हादसों को रोकने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए। गड्ढों को भरने और दूर से दिखने वाले बड़े संकेतक लगाने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
लमतरा ओवरब्रिज हादसा: बुजुर्ग की मौत से मरने वालों की संख्या हुई चार, सांसद, विधायक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण



































































































Leave a Reply