जनमत हिन्दी। विधायक संजय पाठक ने कटनी से विजयराघवगढ़-कारीतलाई जा रही बस के लमतरा ओवर ब्रिज के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार पर दुख प्रकट किया है। यात्रा में होने की वजह से इस संबंध में उन्होंने फोन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा की है और शासन की ओर से समुचित मदद का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कटनी कलेक्टर को मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख पच्चीस हजार रुपये और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विधायक ने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर घायल यात्रियों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने पर चर्चा की हैं। जबलपुर रैफर किए गए घायलों के परिवार जनों को अपनी और से जबलपुर जाने के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता देते हुए दो वाहन उपलब्ध कराए हैं।
लमतरा बस हादसा: मुआवजा, इलाज और परिजनों की मदद के लिए सक्रिय हुई सरकार, विधायक ने संभाला मोर्चा



































































































Leave a Reply