जनमत हिन्दी। शहर में नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन जब्ती की कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर एक नगर निगम के अतिक्रमण कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद बाइक को उठाने की कार्रवाई के कारण शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामले के बाद निगम कर्मचारी और अधिकारी कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम के साधुराम स्कूल के पास स्थित कार्यालय के अंदर कुछ युवक पहुंचे हुए और बहस करते दिखाई दे रहे हैं। बहस के बाद युवक हिंसक हो जाते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं, कार्यालय में रखी तगाड़ी से हमला भी करते हैं। वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने मामले को लेकर बताया कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायत की गई है। जिसकी जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय में कर्मचारियों से मारपीट: वीडियो वायरल, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच



































































































Leave a Reply