24 घंटे में लूट का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूटा गया मोबाइल और बाइक

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के एनकेजे थाना अंतर्गत नर्मदा वेयर हाउस के पास एक युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल और बाइक लूटने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रूपयों की जरूरत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को वारदात करने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी। पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे, और उस मार्ग से रात के समय आने-जाने वालों में भय का महौल व्याप्त था। आरोपियों के पकड़ने जाने से क्षेत्र के लोगों के अंदर से भय दूर हुआ है। पुलिस ने बताया कि 11 जून को एनकेजे थाना क्षेत्र के हीरापुर कौड़िया गांव निवासी अभिषेक रजक पिता कमलेश रजक (23) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटर साईकिल से अकेला अपने घर हीरापुर कौडिया जा रहा था नर्मदा वेयर हाउस मोड़ पर नकाबोश तीन अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर चाकू अड़ाकर मारपीट की। तीनों बदमाशों ने मेरा मोबाइल और मेरी मोटर साईकिल लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। वारदात की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, डीएसपी के मार्गदर्शन में एनकेजे थाने में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर गाताखेड़ा गांव निवासी संदेही गुलशन चौधरी को अभिरक्षा मे लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के सामने रहने वाले हुए साथी करन रैकवार और कैलवारा फाटक निवासी दीपांश सेन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपी करन रैकवार और दीपांशु सेन को भी हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी गुलशन चौधरी के कब्जे से लूटी गई मोटर साईकिल, आरोपी दीपांश सेन से घटना मे प्रयोग की गई उसकी मोटर साईकिल और लूटा गया मोबाईल, आरोपी करण रैकवार से घटना मे प्रयोग की गई चाकू जब्त की गई है। तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, एएसआई विष्णुदत्त शुक्ला, सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक शैलेष दमोहिया, आरिफ हुसैन, आरखक अर्पित पटेल, जज कुमार, राजेश काछी साइबर सेल से अमित श्रीपाल, शुभम गौतम, अजय शंकर साकेत की भूमिका ही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *