जनमत हिन्दी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं के तत्काल निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। टीआई अभिषेक चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा की है।
टीआई ने सम्हाली थाने की कमान: थाना प्रभारी ने कहा- मजबूत कानून व्यवस्था और अपराध रोकना पहली प्राथमिकता




































































































Leave a Reply