जनमत हिन्दी। विकास कार्यों के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयासों के तहत कटनी नगर निगम द्वारा शिवाजी वार्ड और जगजीवन राम वार्ड में लगभग 47 लाख रुपए की लागत से महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद प्रभा गुप्ता, फामिदा आफताब चोखे भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित भूमिपूजन के साथ दोनों वार्डों में सड़क एवं डामरीकरण कार्यों की शुरुआत हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नागरिकों ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। भूमिपूजन अंतर्गत शिवाजी वार्ड में 10.37 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं जगजीवन राम वार्ड में विभिन्न सड़कों के उन्नयन के तहत एलआईजी स्कूल तक सड़क निर्माण और डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन 36.57 लाख रुपए की लागत से किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी और वार्डों के विकास को नई गति मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि शहर के विकास को सिर्फ निर्माण कार्यों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता से भी आंका जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जो सीधे तौर पर नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाएं।महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। शिवाजी वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता ने कहा कि संबंधित मार्गों के उन्नयन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। अब कार्य प्रारंभ होने से नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।
बेहतर सड़कें, सुरक्षित सफर: महापौर ने दी विकास कार्यों की सौगात, शिवाजी और जगजीवन राम वार्ड में सड़कों का भूमिपूजन




































































































Leave a Reply