जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बुधवार को वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पुस्तक संग्रह, साफ सफाई ,प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, आवश्यक रखरखाव सहित पाठकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं को और बेहतर और सुचारू बनाने और अध्ययनरत छात्रों सहित पाठकों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त ने वेंकट लाइब्रेरी में प्रतिदिन अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं और पाठकों की संख्या, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध पाठ्य, संदर्भ पुस्तकों, दैनिक समाचार पत्रों को देखा। निगमायुक्त ने विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए नवीनतम और उपयोगी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकों की उपलब्धता करने के निर्देश वेंकट लाइब्रेरी प्रभारी को दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वेंकट लाइब्रेरी परिसर और प्रसाधन कक्ष की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाठकों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर, प्रसाधन कक्षों की नियमित सफाई कराकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए। नगर निगम आयुक्त ने लाइब्रेरी में संचालित कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण किया और एक कंप्यूटर संचालित कर उसकी कार्यप्रणाली, इंटरनेट स्पीड को देखा। उन्होंने कंप्यूटरों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
वेंकट लाइब्रेरी पहुंचीं निगमायुक्त: उपलब्ध कराई जाएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की नई किताबें, पाठकों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर




































































































Leave a Reply