लगेंगे पेवर ब्लॉक, बेहतर होगी आवागमन व्यवस्था: महापौर की उपस्थिति में कराया गया भूमिपूजन, सभी वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्य

जनमत हिन्दी। कटनी शहर के बीडी अग्रवाल वार्ड स्थित पुरानी मोहन टाकीज के पीछे 38.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का भूमिपूजन कराया गया। कार्य का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट मौसूफ अहमद बिट्टू, एमआईसी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या के करकमलों से कराया गया। पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जलभराव, कीचड़ मार्ग संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। क्षेत्र का वातावरण अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनेगा। इस विकास कार्य से न सिर्फ नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि वार्ड के सौंदर्यीकरण और विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के होने से सुविधाए बढ़ेंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *