कटनी में युवक का मर्डर: फोन कॉल से शुरू हुई साजिश, रुपए नहीं दिए तो कर दी हत्या

जनमत हिन्दी। कटनी जिले एनकेजे था अंतर्गत एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित काली मंदिर के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बड़वारा थाना क्षेत्र के पहरिया  गांव निवासी प्रदीप साहू (23) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया की गंभीर रूप से घायल प्रदीप साहू घटना स्थल के बगल मे स्थित शीला यादव के मकान से घायल हालत मे निकलता दिखा, वह कुछ दूर आगे जाकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने शीला यादव और उसके पति सुनील से पूछताछ की। जिसमें जानकारी मिली कि मोहल्ले की रहने वाली शिवानी जायसवाल, उसका पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल दोस्त बताकर प्रदीप को उसके घर लाए थे। कुछ देर बाद उन लोगों ने डंडा और चाकू से हमला कर दिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर  पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शिवानी ने प्रदीप को फोन कर शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद कमरे में ले जाकर तीनों ने मिलकर उससे पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।  कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, रंगनाथ थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह, एसआई नरेश झारिया, एएसआई सहपाल परतेती, केवल उइके, मनोज कोडापे, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, राजेश सिंह, राजेश चौधरी, आरक्षक जयंत कोरी, जजकुमार, प्रधान आरक्ष राजेन्द्र सोनी, मुरलीधर सेन, कुलदीप सिंह, पुष्पलता मिश्रा, सुजीत रजक, आर राजेन्द्र पटेल, आर राजेश काछी, आर अर्पित पटेल, मसै सरोज पिल्ले, एनआरएस आनंद तिवारी, सोनू कहार, धुरेन्द्र यादव और साइबर सेल से अमित श्रीपाल और शुभम गुप्ता की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *