बिना परमिट दौड़ रही यात्री बस जब्त: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, कटनी-कैमोर रोड पर कि जांच

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में कटनी-कैमोर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, फिटनेस और ओवरलोडिंग की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 9 वाहन विभिन्न अनियमितताओं में लिप्त पाए गए। परिवहन विभाग ने सभी दोषी वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को थाना कुठला और 4 वाहनों को थाना कैमोर में सुरक्षित खड़ा कराया।  जांच के दौरान एक ट्रक बिना वैध परमिट के संचालित होता पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। वहीं दो यात्री बसें बिना परमिट, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बिना टैक्स के संचालित होती मिलीं। इन बसों के खिलाफ भी मौके पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर संबंधित थानों में खड़ा कराया गया।  इसके अलावा कई अन्य वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार पाया गया। ओवरलोडिंग को उल्लंघन मानते हुए विभाग ने सभी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *