जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में संचालित 22 एफआरव्ही वाहनों के चालकों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें पीड़ितो के हितों में तत्काल कार्रवाई करने और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रिस्पांस टाइम के लिए इंवेट प्राप्त होते ही कम से कम समय में मौके पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया। वाहनों का रख-रखाव और वाहनों मे लगे उपकरण एमडीटी, जीपीएस सिस्टम व डेश-कैम आदि को सदैव सकिय रखते हुए निर्धारित रूट पर लगातार पेट्रोलिंग करने, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलसेंस नीति अपनाने और चालक द्वारा अवैध वसूली या रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की की चेतावनी दी गई। बैठक के दौरान चालकों ने अपनी समस्याओं जैसे वेतन विसंगति, ड्यटी समय की भी जानकारी दी। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
रिश्वतखोरी पर सीधी कार्रवाई का अल्टीमेटम: रिस्पांस टाइम, पेट्रोलिंग और पारदर्शिता पर जोर










Leave a Reply