जनमत हिन्दी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक आईटीआई छात्र के साथ ई-रिक्शा चालक द्वारा मारपीट कर मोबाइल और रूपए लूटने का मामला सामने आया है। मारपीट और लूट का शिकार हुए छात्र को शिकायत दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने के चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के चिल्हारी निवासी 20 वर्षीय सोनू कुशवाहा बरही नगर स्थित विनायक आईटीआई में प्रथम वर्ष का छात्र है, बुधवार शाम करीब 5 बजे अमरपुर तिराहे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने उसे लिफ्ट दी। चालक ने रिक्शा को कनौर रोड की ओर मोड़ दिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर छात्र से मारपीट की। आरोपी ने छात्र का मोबाइल फोन और 2300 रुपए नकद छीन लिया और फरार हो गया। लूट की वारदात के तत्काल बाद पीड़ित छात्र सोनू कुशवाहा बरही थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल किया। पुलिस ने पीड़ित से एक सादे कागज पर आवेदन लिया और उसे आश्वासन देकर घर भेज दिया। गंभीर लूट की वारदात होने के बावजूद पुलिस ने दो दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। शुक्रवार को जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही
आटो रिक्शा चालक ने की छात्र से लूट: बरही थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकद रूपए छीने, मारपीट भी की










Leave a Reply