अरिंदम होटल में गूंजे सिंधियत के सुर: सूफियाना अंदाज में सिंधी गीतों की प्रस्तुति, देर रात तक झूमे श्रोता

जनमत हिन्दी। राजस्थान के अजमेर से कटनी की अरिंदम होटल में आए सिंगर लवी कमल भगत की सूफियाना अंदाज में दी गई सिंधियत से जुड़े गीत-संगीत प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। सुहानी शाम में देर रात तक पूरा वातावरण गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से झूमता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वरुण देव अवतार भगवान श्री झूलेलाल की आरती से हुआ। कार्यक्रम में पूज्य श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, पूज्य श्री सेंट्रल पंचायत शांति नगर के अध्यक्ष अशोक चेलानी, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष राज कुमार नानकानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा, गोवर्धनदास उदासी, दिलीप उदासी, मनीष गेई, प्रेम बत्रा, गोविंद सचदेवा, मेघराज खुबचंदानी, ठाकुरदास रंगलानी, मोहनलाल हीरानी, चीनी चेलानी, पंकज आहूजा, दिनेश जसवानी, हीरानंद साहजवानी, पीतांबर टोपनानी, नेवंदराम खुबचंदानी, राहुल होतवानी, रोशन खटवानी, नानकराम खुबचंदानी, अमर पुरुस्वानी, जय कुमार रामसिंघानी, राजेश रोहरा, रामचंद तख्तानी, श्रीचंद तनवानी, अशोक रीझवानी, मनोहर उधवानी, मनीष जीवनानी, राकेश चांदवानी, रोहन पंजवानी, गोलू मेलवानी, चेतनदास सोमयानी की उपस्थिति रही। इसके अलावा सुहिणॉं सिंधी ग्रुप के भावेश संगतानी, सचिन खुबचंदानी, रोहन खूबचंदनी, रोहित खूबचंदानी, संदीप हिंदुजा सहित अन्य की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *