जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में बुधवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के हितग्राहियों की सूची के अनुमोदन, आईएचएसडीपी योजनान्तर्गत भवनों को आपसी सहमति से बदलने, चौराहों के नामकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा तैयार किए गए बजट का उद्देश्य शहर विकास को गति देना और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परिषद की बैठक में बजट पर चर्चा के बाद बजट को अंतिम स्वीकृति दी। जिसके बाद विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। बजट में जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकताओं का निर्धारण किया गया है, ताकि शहर के विकास कार्यों में लगातार होते रहे हैं। बजट में शव वाहन और लावारिस शव वाहन की व्यवस्था के विशेष प्रावधान कराया गया है। गई। आईएचएसडीपी योजना के तहत भवन आवंटन के बाद आपस में अदला बदली किए जाने के लिए शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत आवेदकों के प्रस्ताव पर विभाग द्वारा बताया गया कि शासन के नए निर्देशों के अनुसार भवनों के आवंटन में चयनित हितग्राही मेयर इन काउंसिल के अनुमोदन के बाद आपस में भवनों को बदल सकते है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भवनों,भूमियों पर संपत्ति कर नियम 2020 की गणना अनुसार क्षेत्र वर्गीकरण और कर योग्य संपत्ति मूल्य में वृद्धि के संबंधी प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने की तारीख से अधिकतम 1 माह के भीतर संकल्प अंगीकृत करना अनिवार्य है। नगर पालिका नियम अनुसार प्रत्येक नगरपालिका को वर्ष विशेष के लिए कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित क्षेत्रों के अनुरूप वर्गीकृत किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 मे करयोग्य संपत्ति मूल्य की दरों के निर्धारण के लिए कलेक्टर गाइडलाइन अनुसार वर्ष 2024-25 और 2025 -26 की तुलना अनुसार आवासीय, व्यवसायिक भवन, प्लाट की दर में वार्ड के अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिशत वृद्धि के आधार पर नगर निगम में संपत्ति कर की पूर्व निर्धारित कर योग्य संपत्ति मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव पर सदस्यों द्वारा चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदित कर स्वीकृति के लिए परिषद बैठक में भेजा गया है। इसके अलावा बैठक के दौरान चैराहों के नामकरण और कर्मचारी संबंधी प्रस्ताव सहित विभिन्न अन्य विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के चौथे चरण के तहत 8 करोड़ रूपए की लगात से सड़क, नाली, चैराहों का सौदर्यीकरण सहित माधवनगर गेट के नव निर्माण कार्यो के संबंध में चर्चा कर सर्वसम्मित से विकास कार्यों को कराने की स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेन्द्र ओमी अहिरवार, सुरेन्द्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू मखीजा, तुलसा गुलाब बेन, उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कटनी में विकास का रोडमैप तैयार: मेयर इन काउंसिल बैठक में अहम निर्णय, सड़क, नाली और सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे तेज










Leave a Reply