भक्ति और सेवा का संगम: हनुमान चालीसा अनुष्ठान में उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय हुआ वातावरण

जनमत हिन्दी। ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा नई बस्ती स्थित आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन कराया गया। धार्मिक कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। वाणी सेवा का दायित्व श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा किया गया। संगीत की मधुर धुनों के बीच हनुमान चालीसा पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के समापन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ हनुमान चालीसा और आरती संग्रह भी भेंट की गई है। सोसायटी की महिला विंग ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म के साथ सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के लिए फॉर्म भी भरवाए गए, जिसमें काफी संख्या में ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सोसायटी के अध्यक्ष ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। अंत में भगवान हनुमान की आराधना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *