जनमत हिन्दी। कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जल व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते हुए बैराज की वर्तमान स्थिति, टैंकर और ट्रैक्टर के माध्यम से जल आपूर्ति, ट्यूबवेल की स्थिति, वार्डों में पानी सप्लाई का समय, टंकियों की स्थिति, निगम सीमांतर्गत लगाए जा रहे प्याऊ, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, पानी की गुणवत्ता के लिए जांच, खदानों में जल उपलब्धता, नए कनेक्शनों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। इसके साथ ही अमृत योजना-2 के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों व वार्डों में जल व्यवस्था से संबंधित कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में बढ़ती जल मांग को देखते हुए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, रख-रखाव और तकनीकी निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, फिल्टर प्लांट्स की समय-समय पर सफाई, मशीनों के सुचारु संचालन और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। महापौर ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं। गर्मी के मौसम के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
गर्मी से पहले एक्शन मोड में नगर निगम: जल व्यवस्था पर हाई लेवल समीक्षा, महापौर ने अधिकारियों को किया अलर्ट










Leave a Reply