जनमत हिन्दी। कटनी के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया बाकल में आगामी 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अनावरण समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने पिपरिया बाकल पहुंच कर अनावरण समारोह स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हैलीपेड, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पिपरिया बाकल में 20 मार्च को आयोजित होने वाले वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी अनावरण समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा अपने निर्धारित समय 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पिपरिया बाकल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनावरण समारोह शामिल होने के बाद प्रदेश के बालाघाट जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह द्वारा अनावरण समारोह के निरीक्षण के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, विमल सिंधई, नीरज पटेल,आजाद पटेल, राजेश पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
पिपरिया बाकल में 20 मार्च को गूंजेगा गौरव: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का होगा भव्य अनावरण, कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा










Leave a Reply