जनमत हिन्दी। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के नागरिकों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है, शहरी क्षेत्र में बीस प्रतिशत नागरिक आरओ का पानी पी रहे हैं, लेकिन हर व्यक्ति आरओ की मशीन नहीं लगा सकता या इतना महंगा पानी नहीं खरीद सकता। अस्सी प्रतिशत नागरिक दूषित पानी पी रहे हैं। हमने विधानसभा में नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए प्रश्न रखा, लेकिन भाजपा सरकार चर्चा करने को तैयार नहीं भाजपा को नागरिकों की सेहत की चिंता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ग्रामीणा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह के निवास पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने और जनता की आवाज़ बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप बाजपेयी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,राजा जगवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कटनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन मजबूत करने का दिया संदेश










Leave a Reply