जनमत हिन्दी। वंदनीय सरस्वती ताई आप्टे स्मृति दिवस सेवा सप्ताह की गतिविधि के रूप में मनाया गई। इस अवसर पर कटनी शहर के संत क्षेत्र में मातृशक्तियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉ हर्षिता गुप्ता, डॉ सीमा शिवहरे ने सभी महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी भी दी गई। महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता के विषय में भी विशेष जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति के बहनों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समय-समय पर मातृ शक्तियों के लिए ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी श्रृंखला में कटनी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दवाइयां का वितरण भी किया गया। जिसमें 136 मातृ शक्तियों ने पंजीयन करवाकर लाभ प्राप्त किया।
राष्ट्र सेविका समिति का सेवा अभियान: सरस्वती ताई आप्टे स्मृति दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर, 136 मातृशक्तियों को मिला लाभ










Leave a Reply