जनमत हिन्दी। टी-२० क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान कटनी शहर में करोड़ों का सट्टा खिलवाने के आरोप में मुख्य आरोपी मनीष असरानी को छत्तीसगढ़ राÓय के कांकेर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद अब कटनी पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर कटनी लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार फरवरी माह में कटनी पुलिस ने कपड़ा व्यापारी योगेश बजाज, तरुण मोटवानी और अवधेश गुप्ता को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि वे मनीष असरानी से २० प्रतिशत कमीशन पर मास्टर आईडी लेकर सट्टा खिलवाते थे। जिसके बाद से मनीष असरानी पिछले आठ दिनों से कटनी पुलिस की रडार पर था। आरोप है कि मनीष छत्तीसगढ़ का एक बड़ा चावल व्यापारी है और उसका अपना होटल भी है। वह अपने होटल के कर्मचारियों के जरिए सट्टे के पैसे का लेनदेन करता था और लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर मैचों पर दांव लगवाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीष ऐप के नाम बदल-बदलकर सट्टा चलाने में माहिर है। उसे दो साल पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मनीष असरानी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल किसी अन्य मामले में कांकेर पुलिस की कस्टडी में है। सूचना मिलते ही कटनी पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामला: कांकेर में पकड़ा गया मास्टर माइंड, प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को लाएगी कटनी पुलिस



































































































Leave a Reply