जनमत हिन्दी। लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद कटनी शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान होली के अवसर पर किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने नई टीम का परिचय देते हुए कहा कि यह टीम नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी। नई कार्यकारिणी में जिले के प्रमुख समाजसेवी प्रेम बत्रा को संगठन मंत्री युवा व्यवसायी राहुल होतवानी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर भूपेश जायसवाल, शिवकुमार जालिम यादव, हाजी गुलाम जाफर, श्याम पाहुजा, आनंद पटेल, दिग्विजय सिंह को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, मंजू निषाद, नीरज शुक्ला, इस्तियाक अहमद, राहुल पटेरिया, सुधीर पटेल, विजय चंदवानी, संजय गुप्ता, प्रभात तिवारी, कपिल रजक को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर साक्षी गोपाल साहू, ललित सोनी, सुरेश पांडेय, शोभा मंगलानी, शशि शेखर भारद्वाज, राशिद रजा कुरैशी, विकास पाठक, अहमद कुरैशी, विनीत जायसवाल और अभय खरे को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित: अध्यक्ष अमित शुक्ला की टीम में प्रेम बत्रा बने संगठन मंत्री, राहुल को बनाया गया कोषाध्यक्ष












Leave a Reply