जनमत हिन्दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के कटनी आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता दिलराज अमर सिंह बग्गा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह, जोश, संगठनात्मक अनुशासन के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की वैचारिक शक्ति है और युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले के युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, एकजुटता और संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा भाजपा की विजय यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कटनी सहित पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त करेगा।
पार्टी की वैचारिक शक्ति है युवा मोर्चा: दिलराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत












Leave a Reply