जनमत हिन्दी। कटनी शहर के नारायण संस्कृत महाविद्यालय एल्फट गंज में आज पाँचवे सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिसमें कुल 31 बटुकों का संस्कार हुआ। नारायण संस्कृत महाविद्यालय शिक्षा समिति के तत्वावधान में पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। पंडित जैनेंद्र कुमार त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य प्राध्यापक श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, सहित अन्य गुरुजनो के सानिध्य में यह आयोजन किया गया। नारायण संस्कृत महाविद्यालय सन 1888 से निरंतर संचालित है। जहां व्याकरण शास्त्र, ज्योतिष, वेद, वेदांत, साहित्य,न्याय की शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही प्रथमा, प्रारम्भ, पूर्व मध्यिमा, उत्तर मध्यिमा, शास्त्री, आचार्य, बीए, एमए, शिक्षा शास्त्र की कक्षाएं संचालित है। इस गुरुकुल में परमपूज्य परंब्रह्मलींन देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी, वही भूतपूर्व छात्र विष्णुदत्त पौराणिक जो सिहोरा विधायक रहे। मैहर विधायक रह चुके नारायण त्रिपाठी भी इसी नारायण संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं निरंतर महाविद्यालय पूरे दायित्व के साथ संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार कर रहा है और शिक्षा दे रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा नारायणी पाठशाला: संस्कृत, वेद और शास्त्रों की भूमि पर गूंजे मंत्र, 31 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार












Leave a Reply