जनमत हिन्दी। कटनी में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने से गर्भवती हुई नाबालिग बालिका द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी स्टेशनरी दुकानदार है। पुलिस ने बताया कि तीन फरवरी 2026 की रात लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस कन्ट्रोल रुम के माध्यम से महिला थाना प्रभारी बर्षा सोनकर को सूचना दी गई कि एक नबालिग अविवाहित बालिका ने सरकारी जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड में एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। महिला संबंधी गंभीर अपराध होने की जानकारी मिलने पर महिला थाना प्रभारी अपनी टीम सहित तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। नाबालिग बालिका से घटना के संबंध मे पूछताछ करने की गई। जिसमें पता चला कि नाबालिग कक्षा 10वीं में पढती है और अपनी मां के साथ रहती है। आरोपी स्टेशनरी दुकान संचालक से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी, जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसला कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके कारण नाबालिग गर्भवती हो गई थी। जिसके संबंध में नाबालिग ने स्टेशनरी दुकान संचालक को बार-बार जानकारी दी। जिस पर स्टेशनरी संचालक ने गर्भपात कराने और किसी से नहीं बताने को कहा। बदनामी के डर से नबालिग द्वारा इस संबंध में किसी को नहीं बताया गया। इस बीच आरोपी ने भी नाबालिग से बात चीत करना बंद कर दिया था। नाबालिग को पेट दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने प्रसव के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देशत देते हएु आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी स्टेशनरी दुकान संचालक को जाग्रति कालोनी बड़ा गेट के पास से घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्ग दर्शन में की गई है। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर, एनकेजे थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, एसआई नरेश झारिया, एएसआई सहपाल परतेती, मनोज कुड़ापे, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक विजय राणा और महिला पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर बनाया शिकार, बदनामी के डर से चुप थी छात्रा












Leave a Reply