मनरेगा बचाओ अभियान: मनरेगा बचाने सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

जनमत हिन्दी। कटनी जिले की युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की नेत्री सौम्या राँधेलिया द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम मुहीम के तहत कटनी जिले कि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र कन्हवारा एवं पौंडी मे ग्रामीणों जनो के बीच जाकर मनरेगा बचाओ अभियान से जुड़ने के निवेदन किया गया।उनके द्वारा आरोप लगाए गए की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने लेकर कांग्रेस शासन काल में बनाई गई मनरेगा योजना को करने की तैयारी में है,इसलिए इसका नाम बदला जा रहा है,जबसे भाजपा सत्ता में आई है केवल योजनाओं का नाम ही बदला जा रहा है।राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रह है।सौम्या ने बताया की मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं-ग्रामीण भारत के श्रम,स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है,जिसे नरेंद्र मोदी तबाह करने पर तुले हैं। ऐसे में मनरेगा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी अन्य समाया से रूबरू हुए।ग्रामीण छेत्र में बढ़ चढ़ कर महिलायें इस अभियान से जुड़ रही है।चौपाल में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी वलवी,रश्मि अग्रवाल,नीरा सोनी,मनीषा सिंह सोलंकी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पाण्डेय,अजय खटीक,सूर्यकान्त कुशवाहा, कमल सिँह राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *